Making Facebook account post- you can talk me at this number-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

FB अकाउंट बना डाला- मैं कॉलगर्ल हूं, इस नंबर पर मुझसे कर सकते हैं बात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 4:01 PM (IST)
FB अकाउंट बना डाला- मैं कॉलगर्ल हूं, इस नंबर पर मुझसे कर सकते हैं बात
भोपाल। सातवीं कक्षा की छात्रा को बदनाम करने के इरादे से किसी ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसको कॉलगर्ल बता दिया। साथ ही उसकी तस्वीरों को मॉर्फिंग के जरिए अश्लील बनाकर उसके मोबाइल फोन नंबर के साथ फेसबुक पर शेयर कर दिया। यह सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। यहां खजूरी इलाके में रहने वाली 13 साल की छात्रा ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि 15 दिनों से मोबाइल पर उसे ‘कॉलगर्ल’ बताते हुए कॉल आ रहे हैं, जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि शुरूआत में लोगों के फोन आए तो उसे कुछ समझ में नहीं आया। उसने कुछ लोगों को फटकार लगाने के साथ अनजान नंबरों की कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। मगर उसको इस बात का कतई अहसास नहीं था कि किसी ने उसका मोबाइल नंबर ‘कॉलगर्ल’ बताते हुए फेसबुक पर शेयर कर दिया है। वह मानकर चल रही थी कि कोई सिम बदल-बदल कर उसके साथ शरारत कर रहा है।

[@ ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement