Advertisement
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला लॉरेंस फिर पांच दिन के रिमांड पर

जोधपुर में रंगदारी के लिए 17 मार्च को दो स्थान पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में सात दिन पूर्व पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जोधपुर लेकर आई। छह दिन तक चली गहन पूछताछ के बावजूद लॉरेंस से पुलिस को अभी तक कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। ऐसे में गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन का और पुलिस रिमांड मांगा गया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पूर्व में पुलिस हिरासत से भाग चुके लॉरेंस को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान पुलिस किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। ऐसे में उसके दोनों हाथों को पीठ के पीछे कर उनमें हथकड़ी लगा कर कोर्ट लाया गया। साथ ही कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में हथियारबंद जवान तैनात किए गए। लॉरेंस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोर्ट पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने किसी को उसके निकट नहीं आने दिया।
Advertisement
यह भी प�?े
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


