Kota range top-10 most wanted criminal arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा रेंज के टॉप-10 मोस्ट वांटेड में शामिल अपराधी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जुलाई 2023 3:37 PM (IST)
कोटा रेंज के टॉप-10 मोस्ट वांटेड में शामिल अपराधी गिरफ्तार
कोटा। शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटा रेंज के टॉप मोस्ट वांटेड में शामिल कुख्यात अपराधी मोहम्मद इशरत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाश के ऊपर कुल 70 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी इशरत के खिलाफ वर्ष 2015 से अब तक हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़ा, चौथ वसूली, अवैध हथियार रखने सहित गंभीर प्रवृत्ति के करीब 17 मामले पहले से दर्ज हैं। जो कि बच्चा गैंग को ऑपरेट भी करता है। आरोपी ने अपने गैंग के साथ मिलकर शहर सहित ग्रामीण अंचल के इलाकों में आम लोगों से धमकियां देकर चौथ वसूली की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि बदमाश ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई जिलो में गंभीर वारदातों को भी अंजाम दिया है। आरोपी को कोटा और बूंदी जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बूंदी जिले के लांबा बरडा गांव से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement