Advertisement
खेताराम हत्याकांड: पुलिस का ऑपरेशन सफल, एक आरोपी गिरफ्तार

इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसराम बोस, सीओ सुखाराम बिश्नोई के सुपरविजन एवं एसएचओ सदर सुमर सिंह और डीएसटी प्रभारी प्रेमाराम हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में तुरंत कई टीमों का गठन किया, जिसमें डीएसटी, थाना सदर व रीको और गुड़ामालानी वृत्त कार्यालय के पुलिस अधिकारी और कार्मिक शामिल थे।
पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए नामजद आरोपी मांगाराम उर्फ मांगीलाल जाट पुत्र निंबाराम निवासी गोदारों की सरा सिणधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने बाड़मेर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और यहां तक कि बेंगलुरु तक उसकी तलाश की।
क्या हुआ था उस दिन
17 सितंबर की रात खेताराम अपने साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी से घर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते चंपालाल, ओमप्रकाश, मांगाराम और उनके अन्य साथियों ने स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में खेताराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी हरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जोधपुर रेफर किया गया।
एसपी मीना ने बताया कि इस वारदात में इस्तेमाल की गई हरियाणा नम्बर की स्कॉर्पियो गाड़ी पहले ही जब्त कर ली गई थी। अब पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपियों चंपालाल, ओमप्रकाश और उनके बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


