Jodhpur news : The superstitious father killed the daughter in the month of Ramjan after the name of Kurbani in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:31 pm
Location
Advertisement

अंधविश्वासी पिता ने रमजान माह में कुर्बानी के नाम पर कर दी बेटी की हत्या

khaskhabar.com : शनिवार, 09 जून 2018 9:24 PM (IST)
अंधविश्वासी पिता ने रमजान माह में कुर्बानी के नाम पर कर दी बेटी की हत्या
जोधपुर। एक अंधविश्वासी पिता ने रमजान माह में अल्लाह की राह में सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी के नाम पर ऐसा काम कर दिया कि जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया। मामला पीपाड़ सिटी में दो दिन पहले हुई बच्ची की हत्या का है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। अंधविश्वासी पिता ने ही बेटी की हत्या की थी। उसने कबूल किया है कि रमजान माह में अल्लाह को खुश करने के लिए कुर्बानी देनी होती है। जीवन की सबसे प्यारी चीज अल्लाह को कुर्बान करने के लिए उसने अपनी चार साल की बेटी रिजवान का गला हलाल कर दिया। इस पर पुलिस ने नवाब को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सिलावटों का मोहल्ला निवासी नवाब अली कुरैशी घर की छत पर सो रहा था। वहीं उसकी पत्नी व दो बेटियां भी सो रही थीं। देर रात करीब तीन बजे पत्नी शबाना की नींद खुली तो बड़ी बेटी रिजवान (4) वहां नहीं दिखी। इधर-उधर देखने पर रिजवान छत पर खून से लथपथ पड़ी दिखी। इस पर उसने अपने पति को जगाया और रात को ही रिजवान को सरकारी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया था। रिजवान की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। इस हत्याकांड की जांच के लिए जोधपुर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया, लेकिन हत्यारे का सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर पिता नवाब अली से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement