Jharkhand: gang-rape of 2 minor girls returning from the fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:56 pm
Location
Advertisement

झारखंड : मेले से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जनवरी 2020 7:39 PM (IST)
झारखंड : मेले से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म
रांची। झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और चार अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ की गई। पुलिस के अनुसार, कक्षा पांच से आठ की छह लड़कियां रंग राड़ी मेला देखने गई थीं। बुधवार रात घर लौटने के दौरान लोगों के एक समूह ने उन्हें पकड़ लिया और दो लड़कियों से दुष्कर्म किया, जबकि चार अन्य से छेड़छाड़ की गई। जिन लड़कियों से छेड़छाड़ की गई वे झाड़ियों में भागकर और छिपकर दुष्कर्म से बच सकीं।

रात बीतने के बाद गुरुवार की सुबह अपने घर पहुंचने पर लड़कियों ने अपने परिवार को घटना के बारे में सूचित किया, जिन्होंने बाद में पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने इसके बाद लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा।

यह भयावह घटना खूंटी जिले के काला माटी ब्लॉक के खुड़ी पंचायत इलाके में हुई।

सभी लड़कियों के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement