In Chilling Reminder of Nirbhaya Case, Bengal Woman Raped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:49 pm
Location
Advertisement

पश्चिम बंगाल में निर्भया जैसी हैवानियत, पीडि़ता की हालत गंभीर 

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 09:22 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में निर्भया जैसी हैवानियत, पीडि़ता की हालत गंभीर 
जलपाईगुडी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में निर्भया कांड की तरह एक मामला सामने आया है। जमीन विवाद में एक महिला के कथित रिश्तेदार ने उससे बलात्कार किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला को जलपाईगुड़ी सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि धूपगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक तालाब के पास महिला के साथ शनिवार रात कथित तौर पर उसके एक रिश्तेदार ने रेप किया।

पीडि़त महिला के अनुसार आरोपी ने जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर उसे घर से बाहर बुलाया फिर उसका रेप किया और प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल कर उसे यातनाएं दीं। उसने बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था पर उसने कुछ नहीं किया। पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक ने महिला को देखा और उसे घर पहुंचाया। पीडि़ता को रविवार सुबह धूपगुड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement