Illegal gold seized worth more than Rs. 1 crore in Manipur border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:28 pm
Location
Advertisement

एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का अवैध सोना जब्त, चार गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 28 जुलाई 2018 5:10 PM (IST)
एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का अवैध सोना जब्त, चार गिरफ्तार
इम्फाल। मणिपुर के एक सीमावर्ती शहर में एक कार्रवाई के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने म्यांमार से लाया गया 1.25 करोड़ रुपए मूल्य का अवैध सोना जब्त किया है। सहायक आयुक्त आर.के. दोरेंद्रजीत के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 किलोमीटर दूर, पल्लेल शहर में अवैध सोने के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद तस्करों को पकडऩे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाल बिछाए गए थे। एक वैन में 4,150 ग्राम वजनी सोने की छड़ें रखी गई थीं। गिरफ्तार सभी तस्कर मणिपुर के हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement