hathras news : Lift the woman in the car, then gang rape -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:52 am
Location
Advertisement

पहले दी महिला कार में लिफ्ट, बाद में सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com : रविवार, 01 अक्टूबर 2017 3:00 PM (IST)
पहले दी महिला कार में लिफ्ट, बाद में सामूहिक दुष्कर्म
हाथरस। कार में लिफ्ट देकर छह लोगों ने आगरा निवासी एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस आशय का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट के जरिये मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार जलेसर रोड स्थित गांव की रहने वाली महिला की शादी आगरा के बरहन में हुई थी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। पीड़िता के अनुसार छह मई को वह दवा लेकर हाथरस से लौट रहा थी। जलेसर अड्डे पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। वहीं पास में एक कार के पास खड़ा आदमी सवारियों को आवाज लगा रहा था। वह टैक्सी समझकर कार में बैठ गई।

महिला का कहना है कि उनके बैठते ही कार में पांच लोग और बैठ गए और कार चल दी। सीवेज फार्म के पास पहुंचते ही इन सभी लोगों ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सभी छह लोगों ने दुष्कर्म किया। हाथापाई के दौरान कपड़ा मुंह से निकल गया। वह अपने बचाव में चीखी-चिल्लाई। शोर सुनकर कुछ लोग कार के पास पहुंच गए। यह देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कार नाम लेकर बातें कर रहे थे। उसके बताए नामों के आधार पर पुलिस ने अजरुन सिंह, किशन सिंह, इंद्रजीत, रनवीर व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement