Hardcore criminal robbed arrested in Jaipur, money recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में लूट का हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, रकम बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अगस्त 2020 6:17 PM (IST)
जयपुर में लूट का हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, रकम बरामद
जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने लूट के मामले में हार्डकोर अपराधी को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट की राशि बरामद की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि लूट के मामले में आरोपित शाकिर उर्फ बच्चा (21) निवासी संजय नगर भट्टाबस्ती को गिरफ्तार किया गया है। वह लूट, मोबाइल स्नेचिंग का अभयस्त अपराधी है। जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 22 प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर आरेापित शाकिर उर्फ बच्चा को विश्वकर्मा इलाके में घूमते धर-दबोचा। 16 अगस्त को उत्तरप्रदेश के ट्रक चालक धीरेन्द्र से पता पूछने के बहाने रूकवाया। बाइक सवार अपने साथी के साथ मिलकर ट्रक चालक से मारपीट कर 13 हजार रुपए लूटकर ले गए। पुलिस ने लूट गई रकम भी आरोपित के कब्जे से बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपित से कई अन्य वारदातों के खुलासे के कयास लगाए जा रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement