gang-rape case: Police did not have a clue yet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राधजानी में गैंग रेप मामला: पुलिस के हाथ नहीं लगा फिलहाल कोई सुराग

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 7:26 PM (IST)
राधजानी में गैंग रेप मामला: पुलिस के हाथ नहीं लगा फिलहाल कोई सुराग
जयपुर । शहर में ऑटो चालक व उसके साथियों द्वारा युवती से सामुहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे शरह में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पहले कैब चालक द्वारा और फिर ऑटो चालक द्वारा युवती से दंरिदगी की घटना के बाद राजधानी में लड़कियों को रात में निकलना महफूज नहीं माना जा रहा है। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए जिला ईस्ट व वेस्ट जिले की छह-छह टीमे बनाई है। यह टीमें अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, प्रफुल्ल कुमार के सुपरवीजन में आरोपियों की पहचान व धरपकड़ मेंं लगी है। पुलिस के मुताबिक जिस ऑटो में युवती को अगवा कर ले जाया गया है ,वह सीएनजी कीट वाला था पुलिस ने शहरभर में चल रहे 2200 सीएनजी ऑटो चालको का रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस ने मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक करीब सौ ऑटो चालको से पूछताछ कर चुकी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पद पुलिस की जद में आ रहे चालकों में कुछ गायब है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीमे शहर के बाहरी क्षेत्रों व कच्ची बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। डीसीपी ईस्ट, कुंवर राष्ट्रदीप व डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। पुलिस की एक टीम पीडि़ता के बारे में और जानकारी जुटा रही है। शहर पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले को खोल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[@ दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement