Advertisement
पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुये एएसपी राजेश चौधरी व सीओ अन्ता सोजी लाल मीणा ने घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अगले दिन मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सौंपा गया। इसी रोज एसपी चौधरी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर एसएचओ मांगरोल महेंद्र कुमार मीणा को त्वरित जांच कर आरोपोयों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर विभिन्न टीमें गठित की जाकर घटना स्थल के आसपास के इलाके में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज देख संभावित स्थानो पर दबिशें ढि गई। लोगो से पूछताछ कर व आसूचना संकलन कर मंगलवार को पांच आरोपियों सुरेश गोचर, रामनिवास गुर्जर, सुरेन्द्र गोचर, महावीर गुर्जर व रामावतार गुर्जर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे घटनाक्रम के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
हत्या का कारणः-
आरोपी सुरेश गुर्जर व महावीर गुर्जर आपस में चाचा-भतीजा है। इनके परिवार की ही एक लडकी की शादी गांव हीरपुर में हुई थी। परन्तु बाद में वह युवती स्वैच्छा से मृतक रामदयाल गुर्जर के गांव रुण्डी के किसी लडके के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। लड़की की गुमशुदगी दर्ज होने पर थाना किशनगंज पुलिस ने लड़की को दस्तयाब किया था।
उस समय मृतक रामदयाल थाना किशनगंज पर गया था। तभी से ही सुरेश गुर्जर व महावीर गुर्जर ने रंजिश पाल ली। उन्हें लगा कि रामदयाल ने ही लडकी को उसके गांव के लडके के साथ भगाया और अब थाना पहुंच उनकी मदद कर रहा है। बाद में रामदयाल से इस बात से भी खफा थे, इन्हें लगता था रामदयाल अपने गांव के लड़के को समाज के हिसाब से लगने वाले झगड़े (विवाह विच्छेद) की रकम लडकी के पहले के ससुराल वालो को नही देने दे रहा है।
इन बातो का आरोपी महावीर गुर्जर की मौसेरे भाई रामनिवास गुर्जर व जंवाई रामावतार गुर्जर एवं सुरेश गुर्जर के साडू सुरेन्द्र गुर्जर को भी पता था। तभी से यह रामदयाल गुर्जर को सबक सिखाने का मौका देख रहे थे। पहले भी इन्होंने रामदयाल गुर्जर के घर जाकर उसको जान से मारने की धमकी देकर आये थे। घटना के रोज 3 मार्च को 03.05.2025 को महावीर व रामावतार गुर्जर के कहने पर सुरेश गुर्जर, रामनिवास गुर्जर व सुरेन्द्र गुर्जर ने मौका देख कृषि मण्डी के बाहर चाय की थडी पर बैठे रामदयाल गुर्जर के साथ लोहे के पाईप और सरिया से ताबडतोड मारपीट की और भाग गये। जिसकी इलाज के दौरान उसी रोज मौत हो गई।
इस कार्रवाई में थाना मांगरोल से एसएचओ महेंद्र कुमार मीणा सहित हेड कांस्टेबल नजीर मोहम्मद, कांस्टेबल रामस्वरूप, राकेश कुमार, ज्ञान सिंह, रामचरण, चेतन कुमार, प्रीतम सिंह, महेंद्र कुमार, रामस्वरूप, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, एसपी ऑफिस से कांस्टेबल दीपेंद्र सिंह व साइबर सेल प्रभारी जगदीश चंद्र शर्मा शामिल थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


