Female police, attacked her son booked 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:18 pm
Location
Advertisement

महिला पुलिसकर्मी, उसके बेटे पर हमला 5 मामला दर्ज

khaskhabar.com : गुरुवार, 02 मार्च 2017 10:09 PM (IST)
महिला पुलिसकर्मी, उसके बेटे पर हमला 5  मामला दर्ज
नवांशहर /बलाचौर। तहसील बलाचौर के थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मी व उसके बेटे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया है। झगड़े की कारण महिला पुलिस कर्मी के सामने दूसरे पुलिस कर्मी द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपी का चालान काटने को बताया जा रहा है। थाना बलाचौर पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयान में महिला पुलिसकर्मी ऊषा रानी ने बताया कि वे बलाचौर थाने से बाहर निकल कर अपने घर जाने के लिए अपने बेटे का इंतजार कर रही थी। उसी चौक में थाना प्रभारी व एएसआइ सतनाम सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाका लगा कर आने जाने वालो का चेकिंग कर रहे थे। नाके के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्कूटी सवार उनके पड़ोसी राहुल तोमर को रोका और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया। तब तक महिला पुलिस कर्मी का बेटा हरमनजोत उसे लेने के लिए आ गया, जैसे ही वे घर नजदीक पहुंचे तो राहुल तोमर व उसके परिजनों ने हथियारों सहित हमला कर दिया।
पुलिस ने ऊषा रानी के बयानों पर राहुल तोमर, उसके पिता राजेश तोमर, सोनिया, दिव्या, बिल्ला व एक अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ फेसबुक पर हुआ इश्क भारी पडा युवती को ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement