Elderly arrested in Jaipur for molesting a teenager-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:41 pm
Location
Advertisement

जयपुर में किशोरी से छेड़छाड़ में बुजुर्ग गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जुलाई 2020 1:23 PM (IST)
जयपुर में किशोरी से छेड़छाड़ में बुजुर्ग गिरफ्तार
जयपुर। संजय सर्किल थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में बुधवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ नन्दलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जगमोहन जसोरिया (65) विवेकानन्द कॉलोनी खेतड़ी हाउस रोड चांदपोल बाजार को गिरफ्तार किया है। 20 जून को 14 वर्षीय किशोरी ने प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपित ने उसको अकेला पाकर छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाने पर वहां से भाग गया था। जिसके बाद पीडि़त किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बुधवार शाम आरोपित जगमोहन जसोरिया को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement