dholpur news : Three miscreants looted 1.25 lakh rupees from trader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन बदमाशों ने व्यापारी से सवा लाख रुपए लूटे

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 9:33 PM (IST)
तीन बदमाशों ने व्यापारी से सवा लाख रुपए लूटे
धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के बाड़ी-सैपऊ मार्ग पर बुधवार को बाइक सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने एक व्यापारी से एक लाख 25 हजार रुपए लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फायर कर दहशत फैलाते हुए बेखौफ फरार हो गए। व्यापारी के साथ हुई घटना से सैपऊ कस्बे के व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है। पीडि़त व्यापारी सतीश सिंघल ने बताया कि वह सैपऊ कस्बे से परचून की दुकानदारी की उधारी वसूल कर बाइक से बाड़ी जा रहा था। कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव गूजर पुरा के पास पल्सर बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके सिर पर पिस्टल लगाकर सवा लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बाद में बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। पीडि़त व्यापारी ने घटना से राहगीरों को अवगत कराया। राहगीरों ने घटना की सूचना कंचनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यापारी से घटना की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश में टीम गठित कर रवाना कर दी गई है। पुलिस बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement