Advertisement
सास ने ठंडे पकौडे दिए तो दामाद ने कर दी हत्या
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी सास की हत्या कर फरारा हुए एक आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाजीपुर में 10 किलोमीटर तक धान के खेत में दौड़ाकर हिरासत में लिया है।
खबरों के मुताबिक, आरोपी का नाम अफरोज है और उसकी उम्र 24 साल है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पकौड़े को लेकर हुई बहस के दौरान सास की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही 24 वर्षीय आरोपी फरार था। उसकी शादी पिछले साल शैस्ता नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद से दोनों उत्तर पश्चिम दिल्ली के रामपुर के पास केशवपुरम इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।
शादी के कुछ दिनों बाद अफरोज की सास फौजिदा दोनों के साथ रहने के लिए यहां आई। पुलिस के मुताबिक इस बात को लेकर अफरोज और शैस्ता के अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। घटना के दिन, शैस्ता ने परिवार के लिए पकौड़े बनाए थे और उसने कुछ पकौड़े अफरोज के लिए भी रख दिए।
जब वह शाम को काम से वापस आया तो उसने शैस्ता पर पर ठंडे पकौड़े देने का आरोप लगाया और दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक जब फौजिदा दोनों का बीच बचाव करने के लिए आई तो आरोपी अफरोज ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और कई बार उसे चाकू से गोदा। जब शैस्ता ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी चाकू मारा और वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
क्राइम
Advertisement