Delhi cop son thrashes woman in viral video to scare his ex-girlfriend -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:12 am
Location
Advertisement

दिल्ली : लडक़ी की पिटाई का वीडियो वायरल, केस दर्ज

khaskhabar.com : शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 2:26 PM (IST)
दिल्ली : लडक़ी की पिटाई का वीडियो वायरल, केस दर्ज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक लडक़ी की पिटाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक एक लडकी की पिटाई कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एक दूसरी लडक़ी ने आरोप लगाया है कि रोहित तोमर नामक एक युवक पिछले कुछ दिनों से उसे काफी परेशान कर रहा है। साथ ही उसके परिवर को धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि रोहित एक सब इंस्पेक्टर का बेटा है। इस मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए है।

पुलिस के मुताबिक लडक़ी की पिटाई का वायरल वीडियो 2 सितंबर की दोपहर 3 बजे उत्तम नगर के एक बीपीओ में बनाया गया था। ये ऑफिस आरोपी रोहित तोमर के दोस्त अली हसन का है, जिसमे आरोपी करीब 20 दिन से जाने लगा था। अली हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी रोहित तोमर के पिता अशोक तोमर सेंट्रल दिल्ली में नारकोटिक्स विभाग में एएसआई के पद पर तैनात हैं। पीडि़त लडक़ी की शिकायत पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रोहित 21 साल का है और कोई काम नहीं करता।

रोहित और लडक़ी करीब डेढ़ साल पहले रोहित के साथ रिलेशन में थी, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। अब रोहित लडक़ी और उसके परिवार पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। लडक़ी ने पुलिस स्टेशन तिलक नगर में शिकायत दी है। जिसके बाद रोहित के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement