Dalit teenager rape accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:37 pm
Location
Advertisement

दलित किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 24 जुलाई 2019 1:33 PM (IST)
दलित किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को बताया, ‘‘29 मई की शाम को एक दलित किशोरी को नशीला पदार्थ सूंघा कर, उसे लुधियाना (पंजाब) ले जाकर उसके साथ 51 दिनों तक जबरन सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त रामलखन निवासी तेरहीमाफी को मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसकी बहन कल्ली और उसका एक अज्ञात साथी अभी भी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।’’

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement