CCTV footage caught rioter, city court case of spoiling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:20 am
Location
Advertisement

क्राइम न्यूज : सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा उपद्रवी, शहर का सौंदर्यकरण बिगाड़ने का मामला

khaskhabar.com : गुरुवार, 07 नवम्बर 2019 6:09 PM (IST)
क्राइम न्यूज : सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा उपद्रवी, शहर का सौंदर्यकरण बिगाड़ने का मामला
जयपुर। गलतागेट इलाके में दिल्ली बाईपास पर ढाई माह पूर्व पथराव, अगजनी व तोडफ़ोड़ कर शहर सौदर्यकरण को बिगाडऩे के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक ओर उपद्रवी को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार किया गया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दानिश हुसैन (25) हजरत अली नगर रामगढ मोड कर्बला ब्रह्मपुरी का रहने वाला है। जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 6 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। 12 अगस्त को दिल्ली बाईपास रोड पर पथराव, तोडफ़ोड़ व अगजनी कर उपद्रवियों ने शहर सौदर्यकरण को बिगाड़ दिया था। मामले में सीसीटीवी फटेजों को खंगाला जा रहा है। पूर्व में कई उपद्रवियों को गिर तार भी किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज व स्कैच की मदद से उपद्रवी दानिश हुसैन की पहचान की गई। फुटेज में आरोपित दानिश हुसैन हाथ में तलवार लेकर लहरात हुए पत्थरबाजी करता दिखाई दे रहा है। गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में दंगे में शामिल होकर उत्पात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने प्रकरण में अभी तक कुल 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement