Case of attempt to kidnap girl, four accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:34 pm
Location
Advertisement

बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 6:55 PM (IST)
बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजधानी की मालवीय नगर थाना पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में शुक्रवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपेन्द्र सिंह उर्फ दीपू (23) निवासी राजपूत कॉलोनी झालाना ग्राम मालवीय नगर, गौरव उर्फ गोलू मीणा (22) निवासी झालाना ग्राम मालवीय नगर जयपुर, पवन सिंह (20) निवासी नीमकाथाना सीकर हाल राजपूत कॉलोनी झालाना ग्राम मालवीय नगर और पुष्पेन्द्र सिंह (21) सलेमपुर दौसा हाल मूर्तिकला कॉलोनी बजाज नगर का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर झालाना कच्ची बस्ती में भाई-बहन के साथ तीन वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। बाइक सवार दो बदमाश टॉफी दिलाने के बहाने उसका अपहरण कर ले गए। हंगामा मचने पर घटनास्थल से सौ मीटर दूरी पर मासूम को छोडक़र फरार हो गए थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement