Burned alive in Tripura after raping a minor for months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:36 am
Location
Advertisement

Tripura : नाबालिग लड़की से महीनों तक दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जलाया

khaskhabar.com : रविवार, 08 दिसम्बर 2019 5:38 PM (IST)
Tripura : नाबालिग लड़की से महीनों तक दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जलाया
अगरतला। त्रिपुरा में एक नाबालिग किशोरी से करीब डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करने के बाद एक युवक और उसकी मां ने उसे जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि युवक ने किशोरी से शादी के नाम पर दहेज भी लिया था।

यहां के सरकारी अस्पताल गोविंद वल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज में नाबालिग की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी अजॉय रुद्र पॉल (25) और उसकी मां अनिमा रुद्र पॉल (59) को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के पिता के बयान का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि अजॉय ने उनकी बेटी को 28 अक्टूबर को खोवाई जिले के कल्याणपुर स्थित घर से अगवा कर दक्षिणी त्रिपुरा स्थित शांतिर बाजार में अपने घर ले गया था।

पुलिस ने कहा, "अजॉय ने लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उससे शादी करने के लिए पांच लाख रुपये दहेज के तौर पर मांगे थे। पीड़िता के परिवार के दबाव के चलते अजॉय ने शुक्रवार को दहेज की पहली किश्त मिलने के बाद उससे 11 दिसंबर को शादी करने के लिए हामी भर दी। लेकिन अजॉय और उसकी मां के बीच दहेज को लेकर बहस हो गई और उसके बाद पीड़िता पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दिया गया।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement