bullet passed toughing womans lips during firing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 12:59 pm
Location
Advertisement

महिला के होठों को छूते हुए निकल गई गोली, निकला खून...

khaskhabar.com : बुधवार, 23 जनवरी 2019 1:48 PM (IST)
महिला के होठों को छूते हुए निकल गई गोली, निकला खून...
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक महिला के होठों को छूते हुए गोली निकल गई। दरअसल, पडोस की गली में एक युवक ने हवाई फायरिंग की जिसमें महिला बीच में आ गई। उसी दौरान एक गोली पड़ोसन के होठों को छूती हुई गुजर गई।

पुलिस कह रही है कि महिला के होठों पर गोली का छर्रा लगा था, जिससे मामूली जख्म आया। अब महिला बिल्कुल ठीक है। वहीं मौके से आरोपी फरार हो गया। उसके खिलाफ दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा पहुंचाने की धारा 336 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घटना ए-2 ब्लॉक में हुई। घायल महिला का नाम काजल (20) बताया जा रहा है। आरोपी नवीन (24) उनके पड़ोस में रहता है। वह शाम के समय हवाई फायर कर रहा था। उसकी गोली या गोली का छर्रा, पड़ोस में दरवाजे पर बैठी महिला के होठों को छूता निकल गया। होठों से खून निकल आया। घरवालों ने पीसीआर कॉल कर दी। पीसीआर घायल महिला को अस्पताल ले गई। बयान लेकर केस दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement