Advertisement
नौकरी का झांसा देकर बीजेपी नेता ने किया रेप, गिरफ्तार
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक बीजेपी नेता के खिलाफ एक महिला पर एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। बीजेपी के भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कौशाम्बी में निकाय चुनाव के प्रभारी रहे कन्हैला लाल मिश्र पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है।
खबरों के मुताबिक, नेता पर आरोप है कि पीडि़ता को नौकरी दिलाने के बहाने वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित एक लॉज में बुलाकर मंगलवार की दोपहर में रेप किया। इस घटना की जानकारी महिला ने 100 नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस पीडि़ता और आरोपी दोनों को थाने ले आई। थाने में महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।
पीडि़ता का आरोप है कि कन्हैया लाल मिश्र ने नौकरी दिलाने का वादा किया था। एक अधिकारी से मिलवाने के बहाने उसने इंग्लिशिया लाइन लॉज में बुलाया। आरोप है कि लॉज के कमरे में महिला के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुंची पुलिस महिला और आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष को थाने ले आई। सिगरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर कन्हैया लाल मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
वाराणसी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement