Bike riding rogue snatched away a young man from Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में बाइक सवार बदमाश छीन ले गए युवक से मोबाइल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 12:03 PM (IST)
जयपुर में बाइक सवार बदमाश छीन ले गए युवक से मोबाइल
जयपुर। विद्याधर नगर इलाके में गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाश छीना झपट्टी कर एक युवक के जेब से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किशन वाटिका हरमाडा निवासी अशोक कुमार लील ने मामला दर्ज कराया है। सुबह करीब 8 बजे वह बाइक से विद्याधर नगर स्थित नीलकमल नर्सरी के सामने से जा रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो लडक़े उसकी बाइक के पास बाइक लगाकर चलाने लगे। तभी पीछे बैठ लडक़े ने उसकी कमीज की जेब में रखा मोबाइल निकाल लिया। बदमाश से मोबाइल को लेकर छीना-झपट्टी हुई। पीडि़त के बदमाशों का पीछा करने पर तेजी से गलियों में ओंझल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement