Advertisement
महिला टीचर पर बाइक सवार ने तलवार से किया हमला
फरीदकोट। जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद होने से आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह फिर एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक अज्ञात हमलावर ने स्कूल जाने के लिए घर से निकली सरकारी स्कूल टीचर पर तलवार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमले से जख्मी होकर महिला सडक़ पर गिर गई, जिसको राहगीरों ने उठा कर अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला को प्राथमिक उचार के बाद पीजीआई हॉस्पिटल चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय पीडि़त महिला पति की मौत के बाद अकेली रहती है और उसके बच्चे विदेश में रहते हैं। घटनास्थल से महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले वकील राकेश भटेजा ने बताया की जोगिन्दर कौर नाम की महला अध्यापक है जो कि फरीदकोट से गांव गुज़्जऱ जाने के लिए घर से निकली थी। तभी एक बाइक सवार ने महिला पर तलवार से हमला कर दिया। इसके चलते महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। भटेजा ने बताया कि जब हम यहां से निकल रहे थे तो देखा कि यह महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। डीएसपी गुरजोत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी प�?े
Advertisement
फरीदकोट
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement