Bihar Two horrifying videos of molestation by mob goes viral, two arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:51 am
Location
Advertisement

बिहार : कपल पर दर्जनभर लोगों ने किया हमला, 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 21 मई 2018 6:42 PM (IST)
बिहार : कपल पर दर्जनभर लोगों ने किया हमला, 2 गिरफ्तार
गया। बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल होने का मामला थम नहीं रहा है। पिछले दिनों पटना व जहानाबाद में एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें किए जाने का वीडियो ऑनलाइन किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब गया जिले में ऐसा मामला सामने आया है। गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक कपल पर करीब दर्जनभर लोगों ने हमला कर दिया। बिहार के गया जिले में कपल की पिटाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से छेड़छाड़ के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। दोनों वीडियो में लड़कियां गिड़गिड़ा रही हैं और बदमाश छेड़खानी कर रहे हैं। वीडियो में कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ रखा है। वह डर से कांप रही है। 'भइया, भइया' कहकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है, जो लड़की से उसके घर का पता पूछ रहा है। इस वीडियो को देखने से लगता है कि उन लोगों ने लड़की को किसी लड़के के साथ पकड़ रखा था। लड़का खुद को उसका भाई बताता है तो उसकी जमकर पिटाई की जाती है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद वजीरगंज थाने में थाना प्रभारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वजीरगंज के थाना प्रभारी रामाजय कुमार ने सोमवार को बताया कि वीडियो में पीड़ित की पहचान कर ली गई है, उसे खोज भी निकाला गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की के घर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि पीड़ित लड़की की शादी 17 मई को हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छह आराोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि पुलिस कार्रवाई जारी है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इससे पहले भी जहानाबाद और पटना में ऐसी घटनाओं के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement