Advertisement
बिहार : पटना उच्च न्यायालय के वकील की गोली मारकर हत्या
पटना । बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पटना उच्च न्यायालय के एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, "पटना उच्च न्यायालय के वकील जितेंद्र कुमार (55) अन्य दिनों की तरह बुधवार को पटना उच्च न्यायालय जा रहे थे, तभी राजवंशी नगर क्षेत्र में बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।
स्थानीय लोग घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद की आंशका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
क्राइम
Advertisement