Bihar: ASI in Madhubani opens fire indiscriminately, killing one, injuring three-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: मधुबनी में एएसआई ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 11:31 AM (IST)
बिहार: मधुबनी में एएसआई ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल
मधुबनी । बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में सोमवार की देर रात एक पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की फायरिंग में एक ग्रामीण के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट स्थापित है, जहां एएसआई चंद्रमोहन सिंह की प्रतिनियुक्ति थी। बताया जाता है कि वह अक्सर एक ग्रामीण के घर आता-जाता था। मंगलवार देर रात भी वह उसी घर में गया था, जहां दो युवतियां सो रही थीं। आरोप है कि एएसआई गलत नीयत से घर में घुसा था। इसकी भनक लगने पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बाहर से दरवाजे की सिटकनी बंद कर दी और शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घर को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को ग्रामीणों से घिरा देख एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी में चार ग्रामीणों को गोली लगी। सभी घायलों को तत्काल बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार रात से ही बाबूबरही थाना परिसर में कैंप कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी है। एसएसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार, एएसआई पिकेट पर तैनात था। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया गया कि एएसआई का एक महिला के साथ अवैध संबंध बन गया था। वह अक्सर महिला के पास जाता था। ग्रामीण पिछले कुछ समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। बताया गया कि घटना की रात ग्रामीणों ने संबंधित घर को घेर लिया था। ग्रामीणों के आक्रोश से बचने के लिए एएसआई ने तीन-चार राउंड फायरिंग की, जिसमें चार लोग घायल हुए। इनमें से एक की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल एएसआई के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement