Advertisement
बिहार : पत्नी के साथ सोए शख्स की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी का कहना है कि वह अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी, इसी दौरान 4-5 की संख्या में लोग घुस गए।
अपराधियों ने पहले उसका हाथ पैर और मुंह कपड़ा से बांध दिया और उसके पति का धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इसके बाद महिला द्वारा शोर मचाए जाने के बाद लोगों को घटना की जानकारी मिली।
सोनो के थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में पत्नी को खरोच तक नहीं आई है। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


