Bhopal hostel rape case: Fourth case filed against hostel owner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:24 pm
Location
Advertisement

भोपाल हॉस्टल : एक और लडक़ी का आरोप, रेप और अप्राकृतिक संबंध...

khaskhabar.com : रविवार, 12 अगस्त 2018 5:15 PM (IST)
भोपाल हॉस्टल : एक और लडक़ी का आरोप, रेप और अप्राकृतिक संबंध...
भोपाल/इंदौर। इंदौर पुलिस ने भोपाल में सरकारी संचालित छात्रावास के निदेशक अश्विनी शर्मा के खिलाफ शनिवार को एक और प्राथमिकी दर्ज की है। चौथी लडक़ी ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी और हॉस्टेल संचालक अश्विनी शर्मा ने उसके साथ 6 महीने तक रेप किया। आपको बता दें कि अश्विन शर्मा पर मूक-बधिर आदिवासी लडक़ी सहित कई छात्रों से बलात्कार करने के आरोप है।

पीडि़त लडक़ी ने बताया कि न्यूज रिपोट्र्स देखने के बाद उसने पुलिस में जाने का फैसला किया। पीडिता ने आरोप लगाया कि शर्मा ने उसे बंधक बनाकर रखा था। उसे जबरन अश्लील वीडियो दिखाया जाता था और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाते थे। मना करने पर उसके साथ क्रूरता के मारपीट की जाती थी। पीडि़ता के बयान कोर्ट के सामने दर्ज कर लिए गए हैं।

आपको बता दें कि आरोपी अपने घर ही में गल्र्स हॉस्टल चला रहा था। इससे पहले धार जिले की रहने वाली मूक-बधिक आदिवासी लडक़ी ने आरोप लगाया था कि शर्मा ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक साल से वह उसके साथ दुराचार कर रहा था। पीडि़ता ने बताया कि उसके एनजीओ को सरकारी अनुदान मिलता है। पुलिस ने पिछले दिनों अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बारे में ने कहा था, ऐसी घटनाएं मन को व्यथित करती हैं। हमने बलात्कार को लेकर कठोरतम कानून बनाया है। ऐसे नरपिशाचों को हम बख्शेंगे नहीं। उन्होंने हर महीने प्रदेश भर के बाल सरंक्षण गृहों और अनाथालयों की जांच कराने का निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement