Advertisement
प्रेमिका के परिजनों ने रात भर पीटा, सवेरे मार दिया
झब्बाल (तरनतारन)। प्रेम प्रसंग में कस्बा झब्बाल में एक दलित युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को घर बुलाकर रातभर पेड़ से बांधकर खूब पीटा और फिर सुबह तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की के तीन सगे भाइयों और पूर्व सैनिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दलित जगतार सिंह के 26 वर्षीय बेटे बिक्रमजीत सिंह उर्फ बेगी का गांव की दूसरी जाति की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। पता चलने पर लड़की के परिजनों ने मामला पंचायत के समक्ष उठाया। पंचायत ने एतराज जताया तो युवक ने वादा किया कि वह दोबारा लड़की से नहीं मिलेगा। इसके पश्चात युवक बेगी अपने काम में जुट गया, लेकिन इसकी रंजिश लड़की के भाइयों ने रखनी शुरू कर दी।
बुधवार रात बेगी को लड़की के भाइयों दया सिंह, गुरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह ने साजिश के तहत अपने घर बुलाया। जब बेगी वहां पहुंचा तो तीनों आरोपी अपने पड़ोसी पूर्व सैनिक नङ्क्षरदर सिंह के साथ मिलकर खेतों में ले गए। वहां बेगी को पेड़ के साथ बांधकर सारी रात पीटा।

यह भी प�?े
Advertisement
तरनतारन
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement