Beating woman returning home, hospital recruitment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:22 pm
Location
Advertisement

घर लौट रही महिला की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com : शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 6:58 PM (IST)
घर लौट रही महिला की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
नेरचौक। बल्ह थाना के अर्तगत आने वाले मंदिर टांडा की एक महिला का रास्ता रोक पीटने और लहुलुहान करने का मामला सामने आया है। मथरा देवी निवासी मंदिर टांडा ने बताया कि जब वह रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान सुरेश कुमार व नीलमणी ने उसे डंडे से हमला कर लहुलुहान कर दिया। मौके पर गांव की ही कांता, बबली व जमना ने पहुंच उक्त महिला के साथ मार​पीट की। घटना में पीड़िता को काफी चोट आई है और उसे रत्ती अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाना पड़ा। वहीं रत्ती अस्पताल में महिला मथरा देवी ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न कर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिला के परिवार वालों ने एसपी-मंडी से मिल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है कि ...

टांडा में महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने 5 लोगों के खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- संजीव सूद थाना प्रभारी बल्ह

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement