Assam Class V girl set on fire after gang rape dies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:17 am
Location
Advertisement

नाबागिक छात्रा से गैंगरेप कर जिंदा जलाया

khaskhabar.com : रविवार, 25 मार्च 2018 08:40 AM (IST)
नाबागिक छात्रा से गैंगरेप कर जिंदा जलाया
असम। देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आए दिन बढते ही जा रहे है ताजा मामला असम में सामने आया है जहां एक नाबागिक लडकी से दुष्कर्म कर उसे जिंदा जला दिया।
असम के नागांव जिले के धनियाभेती लालगंज गांव में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप कर किया। पुलिस ने बताया कि जाकिर हुसैन और चार अन्य लोगों ने पांचवीं कक्षा की एक लडकी के साथ उस समय बलात्कार किया जब वह शुक्रवार शाम अकेली घर लौट रही थी।
उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद उन्होंने बच्ची पर मिट्टी का तेल डाल उसे आग लगा दी। लडकी की शनिवार सुबह बी पी सिविल अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पुलिस जाकिर और उसके साथियों की तलाश कर रही है। गुस्साए स्थानीय लोगों ने जाकिर हुसैन के घर पर हमला किया। वहीं बच्ची के स्कूल के छात्र और आसू आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement