arrested two accused to rob jewelry cash Kinnar Murdered -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:03 am
Location
Advertisement

किन्नरों की हत्या कर जेवरात नगदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 27 अगस्त 2018 10:21 PM (IST)
किन्नरों की हत्या कर जेवरात नगदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर। जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने 25 अगस्त की रात को दो किन्नरों की चाकूओं से गोदकर की गई हत्या का 48 घंटे में खुलासा किया है। मृतक किन्नरों के पांच साथियों ने लूटपाट की नियत से वारदात को अंजाम दिया था।


पुलिस ने टीम गठित कर दो आरोपियों को यूपी के फिरोजाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि 25 अगस्त की रात्रि को सरमथुरा कस्बे के साहनीपाड़ा मौहल्ला निवासी किन्नर राजकुमारी और गीता किन्नर की चुनी से गला दबाकर और चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या की थी पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुसन्धान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान मृतका किन्नर राजकुमारी और गीता के घर रात को दो और किन्नरों के आने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने साइवर एक्पर्ट के सहयोग से लोकेशन खंगाली गई। जिसमे फिरोजाबाद जिले की परी यादव किन्नर उर्फ़ संजू यादव पुत्री जय प्रकाश 21वर्ष और उसका सहयोगी फर्जी किन्नर सिमरन उर्फ़ आशु उर्फ़ आदित्य कुमार पुत्र सुखबीर 22 वर्ष निवासी निजामपुर जिला फिरोजाबाद का आना बताया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement