Arrested in a number of cases including counterfeit notes, including vicious gangsters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:33 pm
Location
Advertisement

जाली नोट समेत कई वारदातों में शामिल शातिर बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 20 मई 2018 8:52 PM (IST)
जाली नोट समेत कई  वारदातों में शामिल शातिर बदमाश साथी समेत गिरफ्तार
कैथल। जाली नोट, हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक वारदातों में शामिल शातिर अपराधी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कश्मीर सिंह उर्फ नूनिया निवासी पिहोवा रोड चीका को उसके साथी मनोज कुंडू निवासी गांव कैलरम को सी.आई.ए.-2 पुलिस ने गांव कैलरम के अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी शनिवार सांय को बाइक पर कहीं जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल व 2 रौंद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मनोज कुंडू पर भी हत्या के प्रयास सहित 5 से अधिक लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की चीका व आसपास क्षेत्रों में काफी दहशत थी। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रविवार सांय को सी.आई.ए.-2 थाने में बुलाई गई प्रैस कान्फ्रेंस में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. रामकुमार व सी.आई.ए. इंचार्ज सत्यवान जांगड़ा ने बताया कि गत 23 अप्रैल 2018 को ओमप्रकाश उर्फ बुधु व भीम ठेकेदार व अन्य के साथ अपनी गाड़ी में चीका से पिहोवा की तरफ जा रहे थे। गांव हरिगढ़ ङ्क्षकगन के निकट कश्मीर सिंह , मनोज कूंडू, काकू पंडित निवासी निवासी वजीर खेड़ा सहित 7-8 युवक गाडिय़ों में आई और उन्होंने आरोपियों की गाड़ी को रूकवाते हुए बुधू ठेकेदार पर फायर कर दिया। गोली गाड़ी के शीशे पर लगी। इसके बाद आरोपियों ने गंडासियों से हमला कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

शिकायत में कहा गया था कि आरोपी ओमप्रकाश व भीम की हत्या करने आए थे। क्योंकि उनका पिहोवा व कुरुक्षेत्र में शराब के ठेकों का विवाद चल रहा था। एस.पी. आस्था मोदी ने मामले की जांच 17 मई को सी.आई.ए.-2 इंस्पैक्टर सत्यवान जांगड़ा को सौंपी थी, जिसमें सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement