arrested accused after 10 years in jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:32 am
Location
Advertisement

सहकारी बैंक में करोड़ों का गबन करने वाला आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 जनवरी 2018 2:45 PM (IST)
सहकारी बैंक में करोड़ों का गबन करने वाला आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार
जालौर। जिला जालौर की पुलिस थाना सांचोर ने 10 साल से फरार आरोपी सग्रामाराम पुत्र चिमाराम विश्नोई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी गबन के मामले में फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी डीगाॅव थाना करडा जालौर का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी की थाना मण्डार क्षेत्र में निवास होने की जानकारी मिली थी। इस दौरान पुलिस सरहद पीथापुरा पहंुची। पुलस ने भैराराम पुत्र वागाराम विश्नोई निवासी सिवाडा थाना चितलवाना को ऊझा के कृषि कुएं पर से सग्रामाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी करीब 10 साल से सहकारी भूमि विकास बैंक में लगभग 01 करोड के गबन के बाद गिरफतारी से बचने के लिये फरार चल रहा था। आरोपी की दस्तयाबी के बाद पुलिस थाना सांचोर की टीम को सुपूर्द किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement