Advertisement
ड्रग्स तस्करी मामले में दिल्ली से एक और नाईजीरियन गिरफ्तार
ऊना। ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने ड्रग्स तस्करी के मामले में दिल्ली से एक और नाईजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान जेमस जोसफ निवासी नाईजीरिया के रूप में हुई है, जो कि बिजनेस के सिलसिले में नाईजीरिया से फरवरी, 2017 में दिल्ली पहुंचा था। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में दिल्ली से नाईजीरिया निवासी बोस्को को काबू किया था। पुलिस ने जेमस जोसफ के घर से भारी मात्रा में नशे की खेप भी बरामद की है। इनमें से कुछ पहचान के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने दबिश के दौरान नाईजीरिया निवासी जेमस जोसफ को काबू किया और क्वार्टर से 217.26 ग्राम हेराइन, 12.27 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्राॅनिक तराजू व 420 ग्राम का सफेद रंग का पाऊडर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने जेमस जोसफ का पासपोर्ट भी कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
ऊना
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement