angry over alleged extramarital affair woman chops off husbands genitals with a sharp knife in odisha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:22 am
Location
Advertisement

पति के दूसरी महिला से थे संबंध, पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 जनवरी 2019 2:42 PM (IST)
पति के दूसरी महिला से थे संबंध, पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट
नबरंगपुर। पति और पत्नी का रिश्ता विश्वास पर ठीका होता है। विवाहिक जीवन में विश्वास जीतना गहरा होता है उतना ही मजबूत होता है। ओडिशा में एक महिला ने अपने पति के कथित विवाहेत्तर संबंध से नाराज होकर खौफनाक घटना को अंजाम दिया। आरोपी महिला को अपने पति पर शक था कि उनके किसी दूसरी महिला से संबंध है। इससे नाराज होकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इस घटना के बाद बुरी तरह से जख्मी शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है।

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से तकरीबन 524 किलोमीटर दूर स्थित नबरंगपुर जिले के एक गांव में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रात में जब महिला का पति सो रहा था तो उसने धारदार हथियार से हमला करते हुए प्राइवेट पार्ट को काट दिया।

इस मामले में पुलिस का कहना है, महिला ने एक धारदार चाकू का इस्तेमाल करते हुए उसके लिंग को काट दिया। उसे शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से शारीरिक संबंध है। हमले के बाद दर्द से चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement