An absconding history sheeter arrested in Jaipur for attempted murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में हत्या के प्रयास में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 2:13 PM (IST)
जयपुर में हत्या के प्रयास में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जयपुर। बगरू थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार हिस्ट्रीशीटर को सोमवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। एसआई मोती लाल शर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास में आरोपित छोटू राम (32) निवासी शेरूपुरा बगरू को गिरफ्तार किया गया है। वह बगरू थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास के दर्ज प्रकरण में आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर छोटू राम को धर-दबोचा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement