Advertisement
पैराग्लाइडिंग करते हुए एयर क्राफ्ट क्रैश, फटने से चंद मिनट पहलेे किया था FB LIVE, एक की मौत, एक घायल

नागौर। नागौर जिले में पैराग्लाइडिंग करते हुए एक मोटर एयर क्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसेे में पायलट समेत दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान पायलट की मौत हो गई। एक गंभीर को जोधपुर रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ये मोटर एयर क्राफ्ट उड़ान भरने के महज 10 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर क्राफ्ट में पायलट मानव और पैराग्लाइडर गौरव भाटी बैठे हुए थे। उडान भरने के महज चंद मिनट बाद गौरव भाटी ने पैराग्लाइडिंग करते समय फेसबुक पर लाइव भी किया था।
लेकिन अचानक यह एयर क्राफ्ट कै्रश हो गया और व्यास कॉलोनी में आकर गिरा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों में हडकंप मच गया। शुरूआत में लोगों का लगा कि कोई हेलिकाॅप्टर कै्रश हो गया। इस पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में पायलट मानव और पैराग्लाइडर गौरव भाटी गंभीर रूप ये घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगो ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पायलट मानव की मौत हो गई। गौरव भाटी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जोधपुर रैफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में सामने आया कि पैराग्लाइडिंग के दौरान गौरव ने फेसबुक लाइव भी किया था। उसके महज चंद मिनटों बाद यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
नागौर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features