Agra Woman Raped In Greater Noida, 2 Arrested: Police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:16 am
Location
Advertisement

महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 6:27 PM (IST)
महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। यहां पाश्र्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बना कर 2 लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीणी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद आगरा की रहने वाली एक महिला को घुमाने का झांसा दे कर राकेश नामक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा स्थित पाश्र्वनाथ सोसाइटी ले कर आया। राकेश भी आगरा का रहने वाला है।

राकेश और पाश्र्वनाथ सोसायटी के मकान नंबर 1001 में रहने वाले आफताब चड्ढा ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। एसपी ने बताया कि महिला ने बीती रात किसी तरह पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आफताब चड्डा के पिता आर्मी में मेजर के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement