8-year old girl raped in Delhi, Rape accused Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:34 pm
Location
Advertisement

8 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार, बच्ची की तबीयत बिगडी

khaskhabar.com : शनिवार, 06 जुलाई 2019 10:03 AM (IST)
8 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार, बच्ची की तबीयत बिगडी
नई दिल्ली। देश की राजधानी के द्वारका में 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने के मामले में लोगों के दिलों में काफी गुस्सा ला दिया है। दरिंदगी करने वाला आरोपी ने फ्रूटी दिलाने के बहाने मासूम को ले गया। अपनी हवस मिटाने के बाद डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे अंडरपास के पास तड़पता छोड़कर भाग गया। इस वहशियाना हरकत के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी के केमरे की मदद से दरिंदे का पकड लिया है। आराेपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत खराब है।

डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक है। बच्ची की मां घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। पिता बेलदारी करते हैं। जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है। उसी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। उम्र 24 साल है। तीन महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement