2 men killed in Manesar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:26 am
Location
Advertisement

मानेसर में 2 युवकों की हत्या, घटनास्थल से दो देसी पिस्तौल बरामद

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 नवम्बर 2018 12:40 PM (IST)
मानेसर में 2 युवकों की हत्या, घटनास्थल से दो देसी पिस्तौल बरामद
मानेसर। हरियाणा के मानेसर में दो युवाओं का शव उनके किराए के घर से बरामद किया गया। इन दोनों की उम्र 21 से 23 साल के बीच है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शव अल सुबह गुरुग्राम जिले के इस औद्योगिक शहर से बरामद किए गए, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है।

मानेसर पुलिस स्टेशन के प्रमुख दिनेश कुमार ने बताया, "ऐसा मालूम पड़ता है कि मृतक एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने अच्छे कपड़े पहने थे। घटनास्थल से दो देसी पिस्तौल बरामद हुए हैं।" कुमार ने कहा कि फोरेंसिक टीम की मदद से आगे की जांच जारी है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement