10 year old child hanged-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:41 pm
Location
Advertisement

10 साल के बच्चे ने लगाया फांसी का फंदा

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 3:05 PM (IST)
10 साल के बच्चे ने लगाया फांसी का फंदा
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक दस साल का बच्चा फंदे से लटका मिला। बच्चे के शरीर पर जलने के भी निशान मिले है। प्रथमदष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार राजीव आवास योजना कीरो की ढाणी निवासी 10 वर्षीय संजय सोमवार रात को कमरें में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को उसके मामा ने दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को फंदे से उतार कर अस्पताल में रखवाया। घटना के दौरान संजय घर पर अकेला था और उसकी मां सब्जी बेचने गई हुई थी। संजय के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। संजय के एक बहन है।

जांच अधिकारी एसआई जितेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात को दस साल का एक बच्चा फंदे से लटका मिला। संजय ने फांसी लगाने से पहले स्वयं को जलाने का भी प्रयास किया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया है वहीं इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी संजय के मामा ने दी। संजय के मामा उसके घर के पास ही रहते है। पुलिस ने बताया कि संजय चौथी कक्षा में पढ़ता था वह पढऩे में होशियार था। रसाई में गैस का चूल्हा भी जलता मिला। संजय पेट व जांघ का हिस्सा जला मिला। संजय के पिता की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह शाम को रोजाना दूध गर्म कर पीता था । ऐसे में संभावना यह व्यक्त की जा रही है कि वह दूध गर्म करने के दौरान झूलसा है। पिता की मौत के बाद से उसकी मां की सब्जी बेच कर परिवार का लालन-पालन कर रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement