MP Crime, man raped innocent nurse in MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:55 pm
Location
Advertisement

घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

khaskhabar.com :
घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से लोन दिलाने के बहाने घर बुलाकर नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना गुरुवार की रात कुम्हरपुरा की है। दुष्कर्म की शिकार हुई युवती जेएएच में नर्स है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीडिता मूल रूप से झांसी की रहने वाली है। वह यहां मां के साथ रहती है।
वह 2 कमरों का एक फ्लैट खरीदने के लिए पिछले एक साल से प्रयास कर रही है। लगभग 7 माह पूर्व वह बैंक से संबंधित उत्तम सिंह के संपर्क में आई। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह आसानी से फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से फाइनेंस करा देगा। लोन के संबंध में नर्स की हर रोज उत्तम सिंह से बात होती थी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement