khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 9:37 PM (IST)
नई दिल्ली। राजधानी में यमुनापार के कल्याणपुरी इलाके में एक शख्स ने 11
वर्षीय अपने नाती के सामने ही पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
घायल हुई पत्नी ने इलाज के दौरान रविवार को दम तो़ड दिया। नाती की शिकायत
पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात बाद से ही आरोपी
फरार है।