Man hangs himself in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में युवक ने खुदकुशी की

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 2:53 PM (IST)
कोटा में युवक ने खुदकुशी की
कोटा के भीमगंजमंडी थाना ईलाके के एक होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंखे से उतारा। पुलिस को मृतक युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस जांच पडताल करने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का नाम पुष्पेन्द्र चन्द्रावत है और ये शामगढ का रहने वाला था और दो दिन पहले ही स्टेशन ईलाके के वैष्णवी होटल में ठहरा था। मंगलवार देर शाम तक जब युवक के कमरे से कोई हलचल नहीं दिखी। जिसके बाद होटल के कर्मचारी ने युवक को कमरे में जाकर देखा तो युवक पंखे से लटका मिला। जिसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सारी जानकरी दी। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के परिजनो को सूचित कर दिया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवक किसी बैंक में काम करता था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement