khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 2:43 PM (IST)
हाथरस। यूपी के हाथरस जिले में अपनी रिश्तेदारी में आ रही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जब पीडि़ता की नहीं सुनी, तब उसने अदालत की शरण ली। उसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस कप्तान को दिए शिकायती पत्र में 30 वर्षीय पीडि़त महिला ने कहा है कि वह दलित समाज की महिला है और गत 18 जुलाई की दोपहर वह अलीगढ़ से यहां अपनी रिश्तेदारी में बस से आई थी। वह बस से मंडी समिति के पास उतरकर पैदल जा रही थी, तभी दो बाइकों पर सवार तीन लोग आए और उसे रोककर अलीगढ़ का रास्ता पूछा।