गोरखपुर। पुलिस ने हत्या कर शव के फेंके जाने की आशंका
जताई। मृतक सागर जायसवाल के घरवालों ने 30 अगस्त को ही स्थानीय थाने पर उसके गायब
होने की सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस कान में तेल डालकर सोई रही और परिणाम युवक की
हत्या तक पहुंच गया। अगर पुलिस सूचना मिलने के बाद सही समय पर गहराई से छानबीन की
होती तो शायद सागर जायसवाल की जान बच सकती थी। अब तक की छानबीन में पुलिस को पता
चला है की मृतक सागर जायसवाल बिरयानी की दुकान पर काम करता था।