8 Tribal girls from Mizoram rescued while being trafficked to Gujarat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:00 am
Location
Advertisement

तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रहीं मिजोरम की 8 लड़कियां मुक्त

khaskhabar.com : रविवार, 03 जुलाई 2016 12:18 PM (IST)
तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रहीं मिजोरम की 8 लड़कियां मुक्त
अगरतला। मिजोरम की आठ जनजातीय लड़कियों को उस वक्त मुक्त कराया लिया गया, जब उन्हें तस्करी के लिए एक कार से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने रविवार को कहा कि इस सिलसिले में दो जनजातीय पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर रतनमणि देबबर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उन्हें शनिवार रात उस वक्त मुक्त करा लिया गया, जब उन्हें तस्करी के लिए एक लघु वाहन से गुवाहाटी से गुजरात ले जाया जा रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान लड़कियों ने अपनी यात्रा के संबंध में अलग-अलग बयान दिए। उनमें से सात लड़कियां कंचनपुर (उत्तर त्रिपुरा में) शरणार्थी शिविरों में रहने वालों की साथी हैं, जहां मिजोरम के जनजातीय लोग रहते हैं। एक अन्य नाबालिग लडक़ी मिजोरम की है और नौवीं कक्षा की छात्रा है।’’

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement